यादव सर्कल पर घनश्याम सिंह अंब करेंगे ध्वजारोहरण* *स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनों को किया जाएगा सम्मान

*
यादव सर्कल पर घनश्याम सिंह अंब करेंगे ध्वजारोहरण*
 *स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनों को किया जाएगा सम्मान* 
नीमच। यादव समाज के महान स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के निर्माणाधिन स्मारक स्थल (यादव सर्कल) पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह 9 .30 बजे यादव महासभा सोशल ग्रुप के अध्यक्ष घनश्याम सिंह अंब ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी परिजनों का सम्मान किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए यादव स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्मारक समिति (यादव सर्कल) के अध्यक्ष राकेश सोन, कोषाध्यक्ष राकेश मौर्य, सचिव विजय कुंगर ने देते हुए बताया यादव समाज के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में बनाए जा रहे निर्माणाधीन स्मारक स्थल पर इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यादव समाज के वरिष्ठ, पूर्व बैंक ऑफिसर और यादव महासभा सोशल ग्रुप के अध्यक्ष घनश्याम सिंह अंब द्वारा ध्वजारोहण करने के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनो का सम्मान किया जाएगा। स्मारक समिति के रविशंकर जेरिया, मनोहर अंब, मंगल सिंह मौर्य, दिनेश कर्णिक ठेकेदार महेश जेरिया, ,प्रदीप सगर, प्रताप सिंह सिसौदिया, करण सिंह डूंगरवाल, अजय व्यास, धर्मेद व्यास,पंकज तोमर, गौरव मौर्य चौथमल व्यास, रमेश खुआर, दीपक व्यास, दीपक कर्णिक, सुभाष कर्णिक ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में यादव समाजनों ने कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।   
 *रखी जाएगी यादव वाटिका की नींव*
यादव सर्कल के पास ही यादव वाटिका की नींव रखी जाएगी। यादव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक स्थल के आसपास यादव वाटिका होगी, जहां खुले जीम के रूप में मशीनें लगेंगी वहीं आसपास महकते फूल की क्यारी होगी। इस वाटिका का निर्माण नगरपालिका द्वारा किया जा रहा है। इस छोटी वाटिका की नींव नीमच के प्रसिद्ध समाजसेवी संतोष चौपड़ा रखेंगे।
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post